{"_id":"5b2904154f1c1baa6e8b8907","slug":"dead-lizard-found-in-oatmeal-packet-of-anganwadi-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं की सेहत से खिलवाड़, आंगनबाड़ी केंद्र से मिले दलिया में निकली मरी हुई छिपकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं की सेहत से खिलवाड़, आंगनबाड़ी केंद्र से मिले दलिया में निकली मरी हुई छिपकली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
दलिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिला के परिजनों को दिए गए दलिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली निकली। ये देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने विभाग पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
तीन दिन पहले सुल्तानगंज ब्लाक के गांव शास्त्रीनगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार में दलिया बांटा जा रहा था। गर्भवती सुमन देवी पत्नी संजीव की सास कमलेश को भी दलिया का पैकेट दिया गया।
घर पहुंचकर उन्होंने दलिया को भूनने के लिए पैकेट खोला तो मरी हुई छिपकली निकली। छिपकली सूखकर कंकाल हो चुकी थी। कहा जा सकता है कि पैकेट सील होने से पहले ही वो पैकेट में बंद हो गई होगी।

Trending Videos
अफसरों ने किया मामले को दबाने का प्रयास
आंगनबाड़ी केंद्र पर शिकायत करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने यह बात अधिकारियों को बताई तो अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। अफसरों ने कार्रवाई की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला तो परिवार ने यह बात मीडिया को बताई। डीपीओ अरविंद कुमार पर मामले को दबाए जाने का आरोप लगाया।
गर्भवती महिला के परिजनों का कहना है कि अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दलिया गर्भवती द्वारा खाए जाने के बाद अंजाम की सोच कर उनकी रूह तक कांप जाती है।
इस संबंध में डीपीओ अरविंद कुमार का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि पैकेट महिला ने खोलकर रख दिया हो, जिससे छिपकली उसमें घुस गई हो। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।