Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead fish are floating in the Yamuna river at Bateshwar.

Agra News: बटेश्वर की यमुना में बहकर आ रहीं मरी हुई मछलियां

Tue, 14 Jul 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead fish are floating in the Yamuna river at Bateshwar.
बटेश्वर यमुना मे मरी मछली
बटेश्वर। यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच तीर्थ स्थल बटेश्वर में कई दिन से नदी के पानी में मरी हुई मछलियां बहती हुई दिखाई दे रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने फैक्ट्रियों के केमिकल युक्त दूषित पानी से मछलियों के दम तोड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

यमुना में अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत पर स्थानीय ग्रामीणों और नाविकों ने आशंका जताई है कि नदी का पानी अत्यधिक दूषित हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड़ों और मैदानी इलाकों से आ रहे बाढ़ के पानी के साथ फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी भी यमुना में बहाया जा रहा है। इसी जहरीले पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमियों ने उठाई दूषित पानी की जांच की मांग
नवनियुक्त एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने स्टीमर से भ्रमण के दाैरान यमुना नदी में बहकर आ रही मृत मछलियों को देखा, तो नाविकों से जानकारी ली। नाविकों ने भी अधिकारी को फैक्ट्रियों से आने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी के कारण मछलियां मरने की बात कही। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से यमुना के इस दूषित पानी की तत्काल जांच कराने और दोषी फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed