{"_id":"6540eb51af4ea7db89016a9a","slug":"dead-body-thrown-into-the-bushes-after-killing-the-young-man-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हालत देख कांप गए घरवाले; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हालत देख कांप गए घरवाले; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Oct 2023 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:26 PM IST
सार
युवक की हत्या करने के बाद लाश को झाड़ियों में फेंक दिया गया। राहगीरों ने जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की दुकान पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी युवक की हत्या करने के बाद शव को थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया गया। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ गला दबा कर हत्या की तहरीर दी है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
यहां की है घटना
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी सनी (24) करीब तीन साल से थाना बिछवां क्षेत्र में हन्नूखेड़ा अड्डे पर किराए की दुकान में डीजे का काम करता था। वह नगला कुआ निवासी रमेश चंद्र के यहां सोता था। मंगलवार की सुबह सनी का शव नगला बगिया के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली।
ये भी पढ़ें - यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन
इन पर लगाया आरोप
मृतक के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम रमेश चंद्र, सावित्री देवी, आशीष और लालू कश्यप ने दुकान पर आकर सनी की पिटाई की थी। इन्हीं लोगों ने हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - यूपी: नवविवाहिता को जानवरों के तबेले में गुजारनी पड़ीं 10 रातें, ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? सामने आया सच
दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।