{"_id":"61768c2bbb42942702238576","slug":"dead-body-thrown-after-man-murdered-in-the-mustard-farm-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: युवक की हत्या कर सरसों के खेत में फेंका शव, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: युवक की हत्या कर सरसों के खेत में फेंका शव, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
Mon, 25 Oct 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:21 PM IST
सार
युवक के गले में अंगोछा का फंदा बंधा था। इससे आशंका है कि हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में अंगोछा का फंदा पड़ा हुआ था। जिससे आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गांव बांकनेर के समीप लोग खेतों की ओर टहलने को निकले थे। उन्होंने सरसों के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस पर सीओ सिटी दीप कुमार पंत, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त के प्रयास किए।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। यहां शिनाख्त के लिए शव रखा गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दो दिन तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त होने या न होने की स्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ सिटी दीपकुमार पंत ने बताया कि खेत में अज्ञात शव मिला है। प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि हत्या कर शव फेंका गया है। गले में अंगोछे से फंदा डाला गया है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।