फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found near Kosma railway station

Agra News: कोसमा रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near Kosma railway station
घिरोर। कोसमा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लाेगों से पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई भी मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि कोसमा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों व सूचनाकर्ता से जानकारी ली, लेकिन कोई भी मृत युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। मृतक की जेब से पुलिस को टिकट मिला। टिकट भोगांव से कोसमा स्टेशन तक का था।
विज्ञापन

पुलिस अनुमान लगा रही है कि संभवत: युवक आसपास का ही रहने वाला है। पुलिस ने मृतक की फोटो के आधार पर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed