{"_id":"69a9c823101f068c3607f2d0","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-on-expressway-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास बुधवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास लगभग 27 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि युवक पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया है।
थाना खंदौली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का लग रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के संबंध में सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।