फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth drowned in Firozabad canal found in Karhal

Agra News: करहल में मिला फिरोजाबाद नहर में डूबे युवक का शव

Mon, 05 Jun 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Firozabad canal found in Karhal
करहल क्षेत्र में मिला फिरोजाबाद नहर में डूबे युवक का शव
विज्ञापन

घिरोर। रविवार को फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में दन्नाहार निवासी एक युवक नहर में डूब गया था। सोमवार को युवक का शव करहल क्षेत्र में मिल गया। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी निवासी शिशुभान उर्फ बल्लू (25) रविवार को साथी उदयवीर शाक्य के चाचा की ससुराल जसराना फिरोजाबाद अपने दोस्त प्रवीन कुमार, मामा के लड़के अंकुश निवासी चकर नगर इटावा के साथ गया था। वहां नहर में शौच के बाद वह पैर फिसलने पर नहर में गिर गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घिरोर क्षेत्र के नगला बाग निवासी नेत्रपाल सिंह बाईपास पुल के पास पहुंचे। वहां देखा कि एक युवक का शव पुल के पास पड़ा है। इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद शिशुभान के परिजन भी तलाश करते हुए करहल क्षेत्र में बुझिया पुल के पास पहुंचे। वहां नहर में उसका शव मिल गया। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा संदीप चौहान की तहरीर पर पुलिस ने फौती दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed