फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead Body Of Youngman Found In Firozabad Family Blams Murder

फिरोजाबाद: भारी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या, प्लाट में मिला शव

Mon, 21 Sep 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dead Body Of Youngman Found In Firozabad Family Blams Murder
मृतक गौतम का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में एक युवक की किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे युवक का शव एक प्लाट में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


मालवीय नगर निवासी गौतम (23) पुत्र घनश्याम कुशवाह आसफाबाद स्थित गत्ता फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का गौतम शनिवार दोपहर एक बजे फैक्टरी से घर आ गया था। गौतम के भाई नीरज ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक वह मोहल्ले में ही था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- कासगंजः शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या से सनसनी, थाने के चालक पर लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घर के पास प्लाट में शव पड़ा होने की सूचना मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शव गौतम का है। हम लोग पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए। नीरज ने बताया कि उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है।

 सूचना पर एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएचओ दक्षिण श्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से गौतम का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में उसके बड़े भाई नीरज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल फोन की आखिरी कॉल को ट्रेस करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed