फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of young man was lying near generator room in district hospital of Agra for twenty hours

संवेदनहीनताः आगरा के जिला अस्पताल में जनरेटर रूम के पास 20 घंटे तक पड़ा रहा शव, हाथ पर लगा था कैथेटर

Sat, 16 Dec 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 11:28 PM IST
सार

आगरा के जिला अस्पताल में जनरेटर रूम के पास 20 घंटे तक युवक का शव पड़ा रहा। उसके एक हाथ पर कैथेटर लगा था। अब पुलिस ने शव को पोस्टमामार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
dead body of young man was lying near generator room in district hospital of Agra for twenty hours
जिला अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीमार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने पर उसे शुक्रवार की शाम 6 बजे जिला अस्पताल में छोड़ गए। जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने भी ध्यान नहीं दिया। उसका शव जनरेटर रूम के पास 20 घंटे तक पड़ा रहा। मृतक के एक हाथ पर कैथेटर लगा हुआ था। शव को शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि कल शाम करीब छह बजे कुछ लोग एक व्यक्ति को पार्किंग के पास पटक कर चले गए। जांच करवाई तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके एक हाथ में कैथेटर लगा था, जिससे अनुमान है कि उसका कहीं इलाज चल रहा था। पुलिस को सूचना दी गई थी। शव को स्ट्रेचर पर रखवा दिया था। पुलिस दो बार आकर चली गई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की देर शाम को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान 20 घंटे तक बीमार व्यक्ति का शव खुले में पड़ा रहा।

विज्ञापन

रातभर रहती है आवाजाही 

जिला अस्पताल में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। मेडिको लीगल के लिए रात पर इमरजेंसी खुली रहती है। घायल व मरीजों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अस्पताल परिसर में कोई शव फेंक गया। रात में किसी को पता तक नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली...रायबरेली का है मृतक

रकाबगंज थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल में शव छोड़कर जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 1500 रुपये, डायरी, आधार कार्ड के अलावा जयपुर में उसके इलाज के कागजात मिले। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त रामलखन (48) निवासी रायबरेली के रूप में परिजन ने कर ली। पुलिस के मुताबिक, उसका इलाज जयपुर में चल रहा था। जिला अस्पताल में वह कैसे पहुंचा, इसकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। परिजन को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed