{"_id":"676718f677f8f6d4bc01d245","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-circumstances-from-home-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125348-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध हालात में घर से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध हालात में घर से मिला युवक का शव
Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के अडूपुर गांव में शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को युवक का पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है।
अडूपुर गांव निवासी देवेंद्र (25) पुत्र पप्पू शुक्रवार की रात अपने कमरे में मृत पड़ा मिला। पिता पप्पू ने बताया कि शुक्रवार का देवेंद्र का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने के लिए डीएपी और डीजल का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसकी पत्नी को निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत में सुधार होने के बाद शाम को उसे घर ले कर गए।
पिता ने बताया कि शाम को फिर देवेंद्र अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस पर पूरे परिवार के साथ देवेंद्र का झगड़ा हो गया। रात को करीब नौ बजे का शव कमरे में पड़ा मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने गांव में पहुंचकर साक्ष्य एवं फोटो-वीडियोग्राफी की है।