फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man found, fear of murder

Agra News: युवक का शव मिला, हत्या की आंशका

Fri, 07 Jul 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found, fear of murder
कासगंज। न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए बुधवार को घर से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार को चामुंडा के पास किला ग्राउंड में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। शहर के साहब वाला पेंच निवासी युवक जयप्रकाश (38) न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए गया था। वह 8 माह पूर्व हुई शाहरूख की हत्या के मामले में आरोपी है और 15 दिन पहले ही वह जमानत पर छूट जेल से घर आया था। इसी मुकदमे की तारीख के लिए वह निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसका इंतजार करते रहे। वापस न आने पर उसको तलाशा गया। बृहस्पतिवार की सुबह चामुंडा मंदिर के पास किला ग्राउंड में झाड़ियों के पास युवक का शव पड़ा मिला। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर क्राइम चितर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ अजीत चौहान मौके पर आ गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्रित किए। युवक की पहचान उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से की गई। मृतक के भाई राजेश ने जयप्रकाश की हत्या की आशंका व्यक्त की है। युवक के शरीर पर गले के आस पास कुछ निशान थे, लेकिन कहीं कोई गंभीर चोट नहीं थी। युवक की बाइक भी मौके पर ही मिली।
विज्ञापन


युवक की मौत के मामले में परिजन के द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या के मामले में युवक कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटकर आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अजीत चौहान, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed