{"_id":"59e1c3fe4f1c1bcf538b748b","slug":"dead-body-of-woman-and-girl-found-on-railway-track-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से साथ निकलीं मां-बेटी की रात में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से साथ निकलीं मां-बेटी की रात में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
railway track
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सिकंदरा के पत्थर घोड़ा के पास शुक्रवार रात को रेलवे लाइन पर मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों आवास विकास के सेक्टर 16 में दूध लेकर घर लौट रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। घटना का कारण पता किया जा रहा है।
बता दें कि मृतकों में ककरैठा के ईश्वर नगर निवासी बृजलता शर्मा (40) पत्नी सतीश शर्मा और उनकी बेटी रिनीषा हैं। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि बृजलता की बहन लक्ष्मी आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 में रहती हैं।
वह दूध का काम करती हैं। मां-बेटी लक्ष्मी के यहां दूध लेने अक्सर जाती थी। शुक्रवार शाम को 5:30 बजे दूध लेने के लिए आईं थीं। एक घंटे बाद घर लौट जाती थीं। देर रात नौ बजे तक दोनों घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को चिंता हुई। वह तलाश में जुट गए।

परिवारीजनों ने लक्ष्मी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों दूध लेकर चली गई हैं। इस पर परिवारीजन रेलवे ट्रैक पर तलाश करने लगे। सिनर्जी हास्पिटल के सामने दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिल गई। कुछ दूरी पर ही दोनों की लाश पड़ी थी।
ससुर मुकुट बिहारी ने दोनों की शिनाख्त की। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का कहना है कि बृजलता और रिनीषा के हादसे का शिकार होने की आशंका है।
हालांकि इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर निवर्तमान पार्षद मुकेश यादव समेत क्षेत्र के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

रोज पार करती थीं ट्रैक
बृजलता और रिनीषा रोजाना हाईवे स्थित सिनर्जी हास्पिटल के सामने से एक प्लाट की टूटी दीवार से निकलकर रेलवे ट्रैक पार कर आवास विकास के सेक्टर 16 में जाती थीं। दोनों की लाश तकरीबन तीन घंटे बाद पड़ी मिली थीं।
परिवारीजनों ने बताया कि बृजलता के पति सतीश ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बृजलता बच्चों को पढ़ाती थीं, जबकि बेटी रिनीषा एक काल सेंटर में काम करती थी। इससे ही घर का खर्च चलाती थीं। बृजलता का बेटा निक्कू है। वह घर पर ही था। मां-बहन की मौत से उसका हाल-बेहाल है।