{"_id":"65f8f0d35d89b971ed0030a3","slug":"dead-body-of-the-married-woman-was-found-hanging-in-agra-up-news-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फंदे पर लटकती महिला की लाश...स्कूल से आए मासूम ने देखा खौफनाक दृश्य; डर से चीख पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फंदे पर लटकती महिला की लाश...स्कूल से आए मासूम ने देखा खौफनाक दृश्य; डर से चीख पड़ा
Tue, 19 Mar 2024 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:26 AM IST
सार
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सात साल का मासूम बेटा जब स्कूल से घर लौटा तो मां का शव देख चीख पड़ा। मासूम की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित गोबर चौकी, तुलसी नगर में विवाहिता कलावती उर्फ कमलेश (27) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। मायके वालों ने ससुरालीजन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हाथरस की कमलेश का विवाह तुलसी नगर गोबर चौकी निवासी अनिल के साथ हुआ था। सोमवार की दोपहर कमलेश का सात साल का बेटा स्कूल से लौटा तो मां को पंखे से लटका देखकर चीखने लगा। ननद और अन्य ससुरालीजन पहुंच गए। मृतका ने जिस कमरे में फंदा लगाया उसमें कोई दरवाजा नहीं था।
सूचना पर हाथरस से मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जाएगा। परिजन ने बताया कि मृतका के पांच साल की बेटी लावणी और सात साल का बेटा है।