फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of teacher, crime, kasganj

सोरों में शिक्षक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंका, सनसनी

Sun, 17 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
dead body of teacher, crime, kasganj
कासगंज सोरों के मृतक रिंकू का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
सोरों। कस्बे के मोहल्ला बदरिया से दो दिन से लापता प्राइवेट शिक्षक का शव मेला ग्राउंड के समीप झाड़ियों में मिला है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। शिक्षक के गले और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बदरिया निवासी रिंकू (30) पुत्र संजू प्राइवेट शिक्षक था। वह घर-घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।
शुक्रवार सुबह वह घर पर बिना बताए बाइक से कहीं चला गया था। दो दिन तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित थे और उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह मेला ग्राउंड की ओर टहलने गए लोगों ने झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। सूचना कोतवाली पुलिस को दी। शव पड़े होने की खबर कस्बे में फैल गई। पुलिस के साथ कस्बे के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां कस्बे के मोहल्ला बदरिया निवासी संजू ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रिंकू के रूप में की। मृतक के गले में चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोप के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हत्या के पहलुओं के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस पता कर रही है कि किसी से रिंकू का कोई विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के कुछ मिली रिंकू की बाइक
सोरों। शिक्षक रिंकू का जहां शव मिला उससे कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में उसकी बाइक मिली है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जरूरत पड़ी तो फॉरेंसिक टीम बुलाकर बाइक से फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए जाएंगे। जिससे जांच में आसानी हो सके।

जांच कर रहे हैं
- मृतक रिंकू के परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार से लापता था। वह ट्यूशन पढ़ाता था। उसका शव झाड़ियों में मिला है। पोस्टमार्टम कराया है। अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed