फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of newborn found in empty plot

Agra News: खाली प्लॉट में मिला नवजात का शव

Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newborn found in empty plot
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रपुरी रहना के पास खाली प्लाॅट में नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी थी।बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे दो किशोर इंद्रपुरी रहना थाना उत्तर के पास एक खाली प्लॉट में कबाड़ बीन रहे थे। इसी बीच उनकी नजर एक पॉलिथीन में बंद नवजात के शव पड़ीी। नवजात के शव को देख किशोर घबरा गए। उन्होंने पास ही स्थित एक मकान के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

नवजात बालक के शव के पास ही एक आधारकार्ड भी पड़ा हुआ था। एक महिला के नाम जारी आधारकार्ड पर पता आसफाबाद दर्ज है। थाना प्रभारी उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। आधार कार्ड संभवत: पुलिस को भ्रमित करने के इरादे से ही वहां फेंका गया हो। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed