फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of laborer found hanging on mango tree

Agra News: आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

Wed, 13 Mar 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found hanging on mango tree
आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

सोमवार की शाम हुआ था लापता, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव जगरूपपुर के पास मंगलवार की सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला कि मृतक नगला कीरत कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला था। सोमवार की शाम लापता हो गया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

काेतवाली क्षेत्र के नगला कीरत कांशीराम कॉलोनी निवासी रामप्रताप उर्फ रामू (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की शाम वह घर से बाहर चला गया था। जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन रात भर उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। मंगलवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि रामप्रताप का शव जगरूपपुर के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामू ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed