{"_id":"6525139dfec0015085034625","slug":"dead-body-of-innocent-son-and-crying-father-on-the-road-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: सड़क पर मासूम बेटे की लाश और बिलखता पिता...,ह्रदयविदारक दृश्य देख कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: सड़क पर मासूम बेटे की लाश और बिलखता पिता...,ह्रदयविदारक दृश्य देख कांप गया कलेजा
Tue, 10 Oct 2023 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:34 PM IST
सार
जिस बेटे को 15 साल तक पाल-परोसकर बड़ा किया उसकी लाश देख पिता की तो मानो दुनिया ही उजड़ गई। बीच सड़क पर सुधबुध खोकर बैठे पिता की आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। न कोई धैर्य देने वाला था, न किसी के कंधे का ही सहारा था। जिसने भी इस ह्रदयविदारक दृश्य को देखा उसका कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
बीच सड़क पर बैठा पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसकी लाश बीच सड़क पर थी। लाश के नजदीक ही पिता बैठा हुआ था। लोगों की भीड़ के कदम तो वहां से गुजर रहे थे, लेकिन इस बेबस पिता का दर्द किसी ने नहीं समझा। सूचना पर पुलिस आई तो परिवार के अन्य लोगों से संपर्क करने में जुट गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही मां भी वहां आ गई। बेटे की लाश देख उसकी हालत भी खराब हो गई।
कासगंज सोरों मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के सामने साइकिल से जा रहे 15 वर्षीय नवल को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे पिता ने जब ये हादसा देखा तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे की लाश को देखकर वो पूरी तरह टूट गया। बीच सड़क पर लाश के पास ही वो बैठ गया।
उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।