फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of BSC student found on railway track Suicide note found in pocket

बीएससी के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव: जेब से मिला सुसाइड नोट, बताई मरने की ऐसी वजह; जानकर बिलख उठे परिजन

Sat, 03 Jun 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

बीसीए के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर मौत की वजह लिखी थी। उसके हाथ पर नाम और मोबाइल नंबर लिखा था, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी।
 

विज्ञापन
Dead body of BSC student found on railway track Suicide note found in pocket
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित शिवनगर निवासी युवक की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। मृतक के हाथ पर पैन से नाम और नंबर लिखा होने पर उसकी शिनाख्त हुई। वहीं जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन

जेब से मिला सुसाइड नोट  

गांव ढेरुआ स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृत युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही उसके हाथ पर पैन से रूपेंद्र और मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल फोन मिलाया और परिजन को जानकारी दी। मृतक की पहचान थाना जमुनापार के गांव तैयापुर स्थित शिवनगर निवासी रूपेंद्र (24) पुत्र रोहतक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दामाद को समझाने आए थे ससुराल वाले, कर दी ऐसी हरकत; उजड़ गया बेटी का सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजमिस्त्री है

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक युवक के पिता रोहतक सिंह ने बताया कि बेटा उसके साथ राजमिस्त्री का कार्य करता था। इसके साथ ही राया स्थित कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई भी कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम बाजार से चार माह के पुत्र के लिए दूध लेकर आया। गेहूं पिसाई के लिए चक्की पर डालने के बाद घर से निकला और उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। 

ये भी पढ़ें - दर्दनाक हादसा: सेवानिवृत्त लोको पायलट के शव को 200 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, लाश के उड़े चिथड़े

ये लिखा था सुसाइड नोट में 

पुलिस ने उन्हें बताया है कि मृतक की जेब से एक पत्र मिला है उसमें पैसों के लेनदेन का ब्योरा तथा अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार होने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखी बातें सुनकर परिजन बिलखने लगे। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed