फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of Auraiya resident youth found hanging on tree in Karhal

करहल में पेड़ पर लटका मिला औरेया निवासी युवक का शव

Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Auraiya resident youth found hanging on tree in Karhal
करहल (मैनपुरी)। कस्बे में किराए का मकान लेकर रह रहे औरैया निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह जामुन के पेड़ पर लटका मिला। उसके भाई ने साथ रहने वाली एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के गांव फफूंद निवासी 35 वर्षीय राधाकृष्ण कस्बा में गढ़िया चौराहा के पास किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह चाऊमीन की ठेल लगाता था। वह शादीशुदा था लेकिन पत्नी को साथ न रख कर वह एक अन्य महिला के साथ रहता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राधाकृष्ण का शव जैन इंटर कॉलेज के पास एक जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने साथ रहने वाली महिला पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed