फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth found on banks of Yamuna in Mathura deceased could not be identified

UP: मथुरा में यमुना पुल पर मिला युवक का शव, मृतक की नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 18 Jun 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

मथुरा में यमुना के पुराने पुल पर युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on banks of Yamuna in Mathura deceased could not be identified
यमुना के पुल पर मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में स्थित यमुना के पुराने पुल पर मंगलवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर, शव मिलने से इलाके मे सनसनी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हत्या से लेकर विषाक्त खाकर आत्महत्या करने तक के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुल के ऊपर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास कोई दस्तावेज व मोबाइल नहीं मिला है। आसपास के थानों को उसका फोटो जारी करा दिया है। शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed