फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man was found lying in field blood was flowing from his legs bike was parked nearby

Agra Crime: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पैरों से बह रहा था खून...पास में ही खड़ी थी बाइक; नहीं हो सकी पहचान

Sat, 11 May 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 01:12 PM IST
सार

गांव महुअर के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत कैसे हुई इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Dead body of a young man was found lying in field blood was flowing from his legs bike was parked nearby
गांव महुअर में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास के किनारे गांव महुअर के पास  सुबह-सुबह खेतों में युवक की लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने जब लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की गांव के लोग पहचान नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ ऐसा कुछ भी नहीं लगा है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना किरावली क्षेत्र के गांव महुअर निवासी लोटन राजपूत ने खेत में तोरई की फसल की है। शनिवार सुबह सात बजे वह तोरई तोड़ने के लिए मजदूरों के साथ पहुंचे। सुबह उन्हें बाइक नंबर यूपी 80 डीएफ 9274 मिली। दोपहर साढ़े 12 बजे तोरई तोड़ते समय बाइक से थोड़ी दूर एक शव पड़ा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही एवं इंस्पेक्टर किरावली ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। मृतक के पैरों में चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed