फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in Fatehpur Sikri

Agra News: फतेहपुर सीकरी  में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लेखपाल पर लगाया ये आरोप 

Mon, 16 May 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 02:44 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी में एक युवक का  शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से  सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि कई बार लेखपाल के गुहार लगाने के बाद भी पिता की मृत्यु के बाद उसके नाम खेत नहीं आया था, जिसके चलते वह परेशान था।
 

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in Fatehpur Sikri
आरपीएसएसी के अफसर ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में थाना फतेहपुर सीकरी के गांव जाजऊ में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी। युवक के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी  के ग्राम जाजऊ निवासी 24 वर्षीय युवक रवि सक्सेना पुत्र दिनेश कुमार का शव सोमवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि रवि के पिता की 5 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है । आरोप है क्षेत्रीय लेखपाल को कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी खेत को तीनों के भाइयों के नाम नहीं चढ़ाया है । इसलिए वह कर्ज चुकाने के लिए खेत को भी नहीं बेच पा रहा था। 
विज्ञापन


रवि घर में सबसे बड़ा था, जिसके चलते उस पर काफी जिम्मेदारियां भी थीं। वहीं  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed