फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging from a rope

Agra News: रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a rope
गंजडुंडवारा। मोहल्ला मारवाड़ी में शनिवार की रात एक युवक का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला मारवाड़ी निवासी वीरेंद्र (35) का शव उसके मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसका लगभग 15 दिन पूर्व पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। इस वजह से वह क्षुब्ध था। शनिवार वह पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों ने घर में भी कोई हलचल महसूस नहीं की। इस पर उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने देर शाम इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मकान पर पहुंचकर दरवाजा खोला। अंदर उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा नमूने एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी से कुछ विवाद बताया जा रहा है। पत्नी के मायके जाने के बाद उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed