फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a teenage girl found hanging from a mango tree

Agra News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 03 May 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging from a mango tree
कासगंज। शहर के समीपवर्ती क्षेत्र बांकनेर में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किशोरी बृहस्पतिवार की रात्रि को घर से लापता हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बांकनेर में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव हरिओम की पुत्री राधिका (16) का था। मृतका के चाचा सुमित ने बताया कि राधिका की उसके भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर वह परेशान थी। बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 9 बजे वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजन को इसकी जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। उसे गांव व आसपास क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। किशोरी के लापता होने की जानकारी परिजन ने फोन कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने भी किशोरी के परिजन के साथ उसे ढूढंने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे उसका शव गांव में उदयवीर के खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने के जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन पर पुलिस को किशोरी के शव लटके होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि किशोरी के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed