फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of a missing boy found near the temple possibility of tantric kriya

घर से गायब हुए मासूम का शव मंदिर के पास मिला, तांत्रिक क्रिया की आशंका से हड़कंप

Thu, 19 Sep 2019 06:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
dead body of a missing boy found near the temple possibility of tantric kriya
लोकिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह थाना रसूलपुर के क्षेत्र बड़ा लालपुर में तीन दिन पूर्व गायब हुए दो वर्षीय बालक का शव उसके ताऊ के घर के पीछे दुर्गा मंदिर के पास मिट्टी में दबा मिला। शव से बदबू आ रही थी।  
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के शक में मृतक बालंक के ताऊ एवं ताई को हिरासत में ले लिया है। मृतक बालक के ताऊ के मकान में ताला डाल दिया है। पुलिस हत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के बड़ा लालपुर निवासी सतेंद्र यादव का दो वर्षीय बेटा लौकिक उर्फ शानू 16 सितंबर की शाम को घर के पास खेलते-खेलते गायब हो गया था। परिजनों ने बालक की काफी खोजबीन करने के साथ 17 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

dead body of a missing boy found near the temple possibility of tantric kriya
मासूम का शव मिलने के बाद मौक पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र कुमार यादव अपने बड़े भाई महेशचंद्र यादव उर्फ जितेंद्र के जमालपुर स्थित शराब के ठेका पर सेल्समैनी का काम करता है। परिवारीजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाबजूद बालक का कोई पता ही नहीं चला था।

गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब गांव के अंशु व उसके साथी फुटबाल खेलने के लिए जा रहे थे तो दुर्गामंदिर के पास बदबू आने के साथ मिट्टी में दबा शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो भीड जमा हो गई। शव 16 सितंबर से गायब लौकिक का था। सीओ सिटी इंदुप्रभा के साथ पुलिस फोर्स मौके पर आ गया।

मौके पर बुलाए गए डॉग स्क्वायड और प्रारंभिक छानबीन में शक के आधार पर पुलिस ने लौकिक के ताऊ महेश उर्फ जितेंद्र के आवास में जांच पड़ताल की तो उसमें ऊपर के कमरे में बदबू लगी। पुलिस ने महेश के मकान में ताला डाल दिया। महेश और उसकी पत्नी नीतू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

16 सितंबर से बड़ा लालपुर से गायब बालक लौकिक का शव मंदिर के पास पड़ा मिला है। शव के उपर मिट्टी डाल दी थी। बालक के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या तीन दिन पूर्व की गई है। मृत बालक के ताऊ और ताई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या किसने की और क्यों की है अभी स्पष्ट नहीं है। इंदुप्रभा - सीओ सिटी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed