{"_id":"6600606f7fb028c0a40992e3","slug":"dead-body-of-a-mason-was-found-near-nagla-jula-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-114931-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज मिस्त्री का था नगला जुला के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज मिस्त्री का था नगला जुला के पास मिला शव
Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले नगला जुला के पास मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक शहर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान का रहने वाला था। वह चार दिन पहले घर से चला गया था।
थाना कोतवाली के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान के रहने वाले महेशचंद्र (60) राज मिस्त्री थे। चार साल पहले लकवा का शिकार होने के बाद वह काम नहीं करते थे। 21 मार्च को वह घर से बिना बताए चले गए थे। परिजन ने उनको तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन घर बैठ गए।
रविवार को परिजन को पता चला कि नगला जुला के पास तीन दिन पहले एक वृद्ध का शव मिला है। जानकारी होते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अज्ञात शव की पहचान परिजन ने महेशचंद्र के रूप में की।