फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a girl was found on the side of Gwalior highway her throat was slit could not be identified

कौन थी वो अभागी: ग्वालियर हाईवे किनारे मिली युवती की लाश, कटा हुआ था गला...नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 14 Dec 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती का गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Dead body of a girl was found on the side of Gwalior highway her throat was slit could not be identified
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इरादतनगर क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे किनारे खेत में युवती के गला रेतकर फेंके गए शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए तीन राज्यों की पुलिस से संपर्क किया। मगर, मृतका की पहचान नहीं हो सकी। वह काैन थी? उसे कहां से? काैन लेकर आया? यह सवाल ही बना हुआ है। आशंका यही है कि उसे कोई परिचित लेकर आया होगा। गला रेतने के बाद शव फेंककर भाग निकला। पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात में अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन


9 दिसंबर को इरादतनगर में ग्वालियर हाईवे के पास नगला नीम में खेत में शव पड़ा मिला था। युवती की उम्र 28 वर्ष बताई गई। वह पीले रंग का सूट पहने थी। पास में ही कपड़ों की पोटली भी थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में देखा। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मगर, युवती की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आशंका जताई गई कि मध्य-प्रदेश और राजस्थान की सीमा नजदीक है। वहां से ही कोई उसे लेकर आया होगा। इस पर टीम गईं। स्थानीय पुलिस को फोटो दिखाए, लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हरियाणा और मथुरा भी टीम गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के दाैरान डीएनए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed