फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body found in house of girl friend wife allegations murder

महिला मित्र के घर फंदे पर लटका मिला तीन बच्चों का पिता, पत्नी ने लगाया हत्या के आरोप

Wed, 21 Aug 2019 06:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Aug 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
dead body found in house of girl friend wife allegations murder
सांकेतिक तस्वीर
गढ़ी भदौरिया में मंगलवार रात को हलवाई दिगंबर सिंह का शव महिलामित्र के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी मंजू और तीनों बच्चे आ गए। उन्होंने महिलामित्र पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मूलरूप से मथुरा के धनगांव, थाना हाईवे निवासी दिगंबर सिंह 15 साल पहले आगरा आ गए थे। बोदला स्थित शारदा विहार में परिवार सहित रहते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि दिगंबर सिंह शादी और समारोह में हलवाई का काम करते थे। गढ़ी भदौरिया निवासी एक महिला उनके साथ काम करने जाती थी। इसी बीच उनके महिला से संबंध हो गए।
विज्ञापन


पांच साल पहले महिला के कहने पर दिगंबर सिंह उसके घर में ही जाकर रहने लगे। इस कारण घर भी नहीं आते थे। बच्चों से कभी कभार मिलने स्कूल जाते थे। मंगलवार को दिगंबर सिंह बड़ी बेटी खुशबू को स्कूल से साइकिल पर लाए। घर के बाहर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे महिला के मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि दिगंबर सिंह ने फांसी लगा ली है। इस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन आए।

दिगंबर सिंह की पत्नी मंजू का कहना था कि महिला मकान में हिस्सा मांग रही थी। पति विरोध करते थे। महिला ने ही पति की हत्या की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है।

बेटी ने पिता को किया था मना
दिगंबर सिंह के तीन बच्चे 13 साल की बेटी खुशबू, 12 साल की महक और नौ साल का बेटा शिवम उर्फ सत्यम है। बेटी खुशबू ने बताया कि वह पिता को अक्सर महिला के पास जाने के लिए मना करती थी। कई बार समझाया, लेकिन उन्होंने महिला के पास जाना बंद नहीं किया। दिगंबर सिंह जिस महिला के साथ रहते थे, उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे और दो बेटी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed