फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body found in forest has been identified as shoe trader resident of Khandari in Agra

निर्मम हत्या: मेले में युवकों से हुआ झगड़ा...फिर जंगल में मिला जूता कारोबारी का शव; बुरी तरह बिगड़ा था चेहरा

Thu, 22 Jun 2023 09:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 09:21 AM IST
सार

आगरा में मेले में दो युवकों से झगड़ा हो गया। इसके बाद जूता कारोबारी का शव जंगल में पड़ा मिला। चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा था। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
dead body found in forest has been identified as shoe trader resident of Khandari in Agra
Agra News: थाना पहुंचे परिजन व राजेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में मिला शव खंदारी के रहने वाले जूता कारीगर राजेश (23) का था। हत्या कर शव को फेंका गया था। वह सोमवार रात से लापता थे। बुधवार को थाने पहुंचे परिजन ने शिनाख्त की। उन्होंने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरैठा गांव में वनखंडी महादेव मंदिर के पास का है। मंगलवार की सुबह 10 बजे यहां जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। गले पर नीला निशान था। चेहरा भी कुचला था। एक हाथ पर राजेश लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया गया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मास्टर प्लान रोड खंदारी निवासी किशन थाना सिकंदरा पहुंचे। उन्होंने शिनाख्त अपने भाई राजेश के रूप में की। पुलिस को बताया कि राजेश जूते का काम करता था। सोमवार रात को खंदारी स्थित शीतला माता के मंदिर में मेला लगा था। वह मेले में गया था। वहां मोहल्ले के दो युवकों से झगड़ा हो गया था। दोनों नशे में थे। राजेश घर आया। झगड़े की जानकारी दी। रात 10 बजे फिर से चला गया।


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम, फिर रख दी ऐसी शर्त...पीड़िता पहुंची थाने

इसके बाद लौटकर नहीं आया। उन्हें लगा कि वह टेढ़ी बगिया में रहने वाले अपने जीजा धर्म किशोर के घर गया होगा। अक्सर वहां जाया करता था। मंगलवार को जीजा से पूछा, लेकिन राजेश के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस पर तलाश शुरू कर दी। बुधवार को परिचितों ने बताया कि गांव ककरैठा के जंगल में शव मिला है। पुलिस को गुमशुदगी भी दर्ज नहीं करा सके।

पुलिस कर रही युवकों की तलाश

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों से झगड़े की बात सामने आई है। दोनों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक भी सोमवार की रात अपने घर नहीं आए थे। दूसरे दिन घर पहुंचे थे। यह भी कहा था कि उन्होंने राजेश के साथ कुछ नहीं किया है। इससे परिजन का शक उन्हीं युवकों पर है। पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed