{"_id":"6492f356a89edbc2180839d3","slug":"case-of-sexual-exploitation-of-girl-has-come-to-light-in-mainpuri-on-pretext-of-marrying-her-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम, फिर रख दी ऐसी शर्त...पीड़िता पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम, फिर रख दी ऐसी शर्त...पीड़िता पहुंची थाने
Wed, 21 Jun 2023 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:37 PM IST
सार
मैनपुरी में रिश्ता तय होने के बाद होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ गलत काम किया। फिर रख दी ऐसी शर्त कि परिजन के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Mainpuri News: होने वाले दूल्हे ने युवती के साथ किया गलत काम
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्ता तय होने के बाद झांसा देकर युवती का कासगंज के रहने वाले युवक ने यौन शोषण किया। शादी की तारीख तय करने के समय अतिरिक्त दहेज में पांच लाख नकद और बुलेट की मांग रखी। जब असमर्थता जताई तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी परिजन ने जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव बीलपुर खुर्द निवासी युवक के साथ तय की थी। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी तय होने के बाद युवक ने उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
पिता जब शादी की तारीख तय करने गए तो पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग रख दी। युवती के पिता ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो युवक व परिजन ने रिश्ता करने से मना कर दिया। युवक ने अब दूसरी जगह शादी कर ली है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।