फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM robbery exposed owner hatched conspiracy this was the reason

डीसीएम लूट का खुलासा: लुटेरा कोई और नहीं, मालिक ने ही रची थी साजिश; ये थी वजह

Fri, 16 Jun 2023 04:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 04:43 PM IST
सार

डीसीएम मालिक ने खुद ही डीसीएम लूट की साजिश रची और झूठी कहानी बताकर पुलिस को उलझा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
DCM robbery exposed owner hatched conspiracy this was the reason
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र से बंधक बनाकर नयागांव थाना क्षेत्र में बांधकर डालने के बाद लूटने की झूठी कहानी कर्ज में डूबे डीसीएम मालिक ने ही रची थी। पुलिस ने डीसीएम मालिक सहित चार को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा शुक्रवार को कर दिया। डीसीएम में लगे जीपीएस से पूरी साजिश का राज खोलने में सफलता मिली।

विज्ञापन

दी थी लूट की झूठी सूचना 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पलरा के पास डीसीएम मालिक एवं चालक अरविंद कुमार और होतीराम निवासीगण उदयपुरा थाना फ्रेंडस काॅलोनी इटावा बंधे मिले थे। डीसीएम मालिक ने अन्य लोगों को शामिल करके झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया था। इस साजिश में शामिल विमल कुमार व रत्नेश कुमार निवासीगण हरकूपुर थाना जसवंत नगर इटावा भी शामिल थे। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि साजिश में शामिल अरविंद के गांव के ही विनोद व अवनीश फरार हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सामने आया पुश्तैनी तिजोरी का राज: अधिकारियों के सामने तोड़ा गया ताला, अंदर से निकले इतने जेवर; वृद्धा भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया था काफी कर्जा 

एएसपी ने बताया कि एक्सीडेंट क्लेम देने और डीसीएम में मरम्मत कराने में अरविंद पर काफी कर्जा हो गया था। इधर डीसीएम और लदे लहसुन का बीमा था। इसके चलते फर्जी लूट की योजना बनाई। 13 जून को मध्यप्रदेश से लहसुन लादकर 14 जून को अरविंद इटावा अपने घर पर रुका था। यहां से लहसुन को असलम निवासी इटावा के कैंटर में लदवाकर गोंडा भेज दिया। जबकि डीसीएम को इटावा ही छोड़ दिया। खुद अपने साथियों के साथ ईको कार से अलीगंज आया और रात करीब 1.30 बजे लूट होने की कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया। जब डीसीएम का जीपीएस चेक किया गया तो यह इटावा में खड़ी पाई गई। इससे राज खुलकर सामने आया। इस मामले के खुलासे में इंटेलीजेंस प्रभारी सुनील यादव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed