फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM driver beaten, casteist abuses

Agra News: युवक पर चाकू और कांच की बोतल से किया हमला

Fri, 25 Aug 2023 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Aug 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
DCM driver beaten, casteist abuses
युवक पर चाकू और कांच की बोतल से किया हमला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में आरोपियों ने एक दुकानदार पर चाकू और कांच की बोतल से हमला किया। सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी रामकुमार भदौरिया ने बताया कि 23 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाकर खड़े अखंड सिंह निवासी वंशीगोहरा, अंकित यादव निवासी वंशीगोहरा और उनके दो साथी गाली-गलौज करने लगे। जब गालियां देने की मना करते हुए वजह पूछी तो आरोपियों ने उसे गाड़ी से खींच कर गिरा लिया और कांच की बोतल और चाकू से वार करने लगे। आरोपियों ने तमंचे की बट से भी वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed