फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM collided with a couple riding a bike, the woman died

Agra News: डीसीएम ने मारी बाइक सवार दंपती को टक्कर, महिला की मौत

Tue, 29 Aug 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Aug 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with a couple riding a bike, the woman died
डीसीएम ने मारी बाइक सवार दंपती को टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन


-कुरावली रोड पर हुआ हादसा, महिला के ऊपर से निकल गया डीसीएम का पहिया

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति भी जख्मी हो गया।


कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुरेंंद्र भारती मंगलवार की सुबह पत्नी चरन देवी (50) के साथ राधा नगर स्थित मकान से आवास विकास आ रहे थे। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर डॉ. किरन सौजिया स्कूल के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुरेंद्र काफी दूर जाकर गिरे। वहीं चरन देवी के ऊपर से डीसीएम का पहिया निकल गया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। घायल सुरेंद्र को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed