फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM clashed with truck on Agra-Lucknow Expressway driver died one injured firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी डीसीएम, ड्राइवर की मौत, एक घायल

Wed, 30 Oct 2019 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
DCM clashed with truck on Agra-Lucknow Expressway driver died one injured firozabad
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हादसा घटित हो गया। खड़े ट्रक में एक डीसीएम टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला
विज्ञापन


बताया गया है कि बिलासपुर हरियाणा से कपड़ा लेकर गोरखपुर के दिनार माल के लिए एक डीसीएम (डीएल 1 डीसी 0534) जा रही थी। डीसीएम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के संजीवपुरा के निकट पहुंच थी। इसी दौरान वहां खड़े ट्रक (आरजे 23 जीबी 5498) से टकरा गई। हादसे की आवाज दूर तक लोगों को सुनाई दी। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आग की लपटों में घिरा पार्षद का परिवार, पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस, सुरक्षित निकाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। डीसीएम चालक की पहचान टीएन तिवारी त्रियुगी योगी तिवारी पुत्र वृंदावन प्रसाद तिवारी गांव शिपुरा थाना कटरा जिला गोंडा के रूप में हुई। डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा ड्राइवर गोपीनाथ गंभीर रूप से घायल है। 
 

घायल को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के तीन बजे घटित हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed