फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire in Market Police Rescue Family Safely

आग की लपटों में घिरा पार्षद का परिवार, पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस, सुरक्षित निकाला

Wed, 30 Oct 2019 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Oct 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Market Police Rescue Family Safely
चार मंजिला भवन में आग - फोटो : अमर उजाला
रावत पाड़ा में मंगलवार शाम को भाजपा पार्षद वर्षा शर्मा के चार मंजिला भवन में आग लग गई। भवन के दो तल पर मार्केट और ऊपर के दो तल पर घर बना है। लपटों से पार्षद का परिवार भी घिर गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को बाहर निकाला। वहीं दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से छह दुकानें जल गईं। वहीं आग लगने का कारण टोरंट के जंक्शन बाक्स में शार्ट सर्किट होने से बताया जा रहा है। हालांकि  टोरंट ने आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन


रावत पाड़ा में पार्षद वर्षा शर्मा का चार मंजिला भवन में मार्केट और घर बना हुआ है। भूतल और प्रथम तल पर 24 दुकानें हैं, जबकि द्वितीय और तृतीय तल पर पार्षद का घर है। भाई दूज पर मार्केट बंद था। वर्षा शर्मा बाजार गईं थीं। उनके पति निखिल शर्मा, बेटा काव्य शर्मा, जेठ सचिन, सास शांति शर्मा और तायेरी सास मधु शर्मा घर में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि मार्केट के बाहर दीवार के पास टोरंट का जंक्शन बॉक्स लगा हुआ है। शाम तकरीबन छह बजे बाक्स में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग प्रथम तल पर बनी दुकानों तक पहुंच गई। 

एक के बाद एक छह दुकान आग की चपेट में आ गईं। इसके बाद घर तक लपटें पहुंच गईं। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना मंटोला पुलिस और चार दमकल आ गईं। 

दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में निर्मल जैन की हॉजरी, मयंक जैन की प्लास्टिक सामान और अशोक अग्रवाल की कास्मेटिक की छह दुकानें जल गई। उनकी दो-दो दुकानें थीं। लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर व्यापारी आ गए।

पुलिस ने दिखाया साहस, निकाला परिवार 
पार्षद वर्षा शर्मा के पति निखिल शर्मा, बेटा काव्य शर्मा, जेठ सचिन, सास शांति शर्मा और तायेरी सास मधु शर्मा घर में थे। आग लगने पर परिवार भी फंस गया। धुआं होने से सांस लेने में दिक्कत होने ली। यह देखकर मंटोला थाना के प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआई सुनील तोमर और सिपाही दिनेश पहुंच गए। उन्होंने परिवार को बाहर निकाला। सचिन शर्मा बेहोश हो गए थे। उन्हें पुलिस कर्मी पकड़कर बाहर निकालकर लाए।

गनीमत रही बंद था मार्केट
व्यापारियों का कहना था कि भाई दूज होने की वजह से मार्केट बंद था। इस कारण रास्ता साफ था। दमकल भी आसानी से आ गई। दमकलकर्मियों को भी आग बुझाने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। अगर, मार्केट खुले होते तो दिक्कत होती। व्यापारियों ने की शिकायत लुहार गली बाजार कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार गोयल, महामंत्री संदीप और मीडिया प्रभारी अनुराग गोयल ने मंटोला पुलिस से शिकायत की। उनका कहना था कि शार्ट सर्किट से हादसा हुआ है। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की जाएगी।

दहशत में व्यापारियों ने दुकानों से निकाला सामान
मार्केट में आग लगने पर आसपास के व्यापारी दहशत में आ गए। उन्होंने आग फैलने की आशंका पर अपनी दुकानों से सामान भी निकालना शुरू कर दिया। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

सीएफओ अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली की केबलों में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। चार दमकलों ने आग पर काबू पाया।

भूपेंद्र सिंह, पीआरओ, टोरंट पावर का कहना है कि हमारा बाक्स बिल्कुल ठीक है। आग किसी और वजह से लगी होगी। यह जांच का विषय है। टोरंट पर आरोप लगाना गलत है। क्षेत्रीय पार्षद के आग्रह पर ही पोल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed