{"_id":"63725f255f076e30e07eca17","slug":"dbrau-vice-chancellor-sent-report-of-fake-marksheet-case-to-raj-bhavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DBRAU Agra: कुलपति ने राजभवन को भेजी फर्जी अंकतालिका मामले की रिपोर्ट, आंतरिक जांच भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU Agra: कुलपति ने राजभवन को भेजी फर्जी अंकतालिका मामले की रिपोर्ट, आंतरिक जांच भी होगी
Tue, 15 Nov 2022 06:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:05 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के सत्यापन सेल में जांच के लिए आईं अंकतालिकाओं में से 18 जाली पाई गईं। ये अंकतालिकाएं विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थागत कोर्स की हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से बनीं 18 जाली अंकतालिकाओं की रिपोर्ट कुलपति ने राजभवन और शासन को भेजी है। इनमें जाली अंकतालिकाओं की सत्यापन रिपोर्ट और अन्य जानकारियां हैं। आंतरिक जांच के लिए कमेटी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सत्यापन सेल में जांच के लिए आईं अंकतालिकाओं में से 18 जाली पाई गईं। ये अंकतालिकाएं विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थागत कोर्स की हैं। इन पर अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहर भी हैं। हस्ताक्षर और मुहर भी फर्जी होने की आशंका है।
विज्ञापन
सत्यापन में अंकतालिकाओं में दर्ज किसी भी छात्र का विश्वविद्यालय और संस्थान में शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिला। ये अंकतालिकाएं बीए, बीएससी, बीकॉम, मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्स की हैं। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर राजभवन को भेजी है। इसमें जाली अंकतालिकाओं की फोटोकापी और सत्यापन रिपोर्ट भी है।
विज्ञापन