{"_id":"61c1f70fad16e75ddd562059","slug":"dbrau-convocation-governor-gives-medals-to-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: 68 फीसदी पदक हासिल कर छाईं बेटियां, 35 पदक छात्रों को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: 68 फीसदी पदक हासिल कर छाईं बेटियां, 35 पदक छात्रों को मिले
Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की छात्रा शिवानी सिंह को सबसे अधिक स्वर्ण पदक मिले।
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में 68 फीसदी पदक हासिल कर बेटियां छाई रहीं। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों से कुल 109 पदक छात्र-छात्राओं को दिए गए। इसमें 74 पदक छात्राओं को और 35 पदक छात्रों को मिले। इस तरह से छात्रों के हिस्से 32 फीसदी पदक ही आए।
कुल 95 स्वर्ण पदक दिए
दीक्षांत समारोह में कुल 95 स्वर्ण पदक दिए गए। इसमें से 64 पदक (67 फीसदी) छात्राओं को और 31 पदक (33 फीसदी) छात्रों को मिले। जबकि रजत पदक कुल 14 दिए गए। 10 पदक (71 फीसदी) छात्राओं को और चार पदक (29 फीसदी) छात्रों को मिले। यह शैक्षणिक सत्र 2019-20 का दीक्षांत समारोह था। इसमें कुल 1,04,873 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसमें छात्राओं की संख्या 63,106 और छात्रों की संख्या 41,767 है। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की ओर से डिग्रियां छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
सेंट जोंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दो चल वैजयंती मिलीं
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों चार चल वैजयंती (ट्राफियां) भी प्रदान की गईं। जो कि युवोत्सव के दौरान कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दी गई। सेंट जोंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दो और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा और एक बीडीएम कॉलेज कोसीकलां के छात्र को एक-एक ट्रॉफी दी गई।

Trending Videos
गंगाधर शास्त्री हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता की चल वैजयंती विजेता सेंट जोंस कॉलेज के छात्र विशाल दुबे व छात्रा श्रेया गुप्ता, पन्नालाल ट्रॉफी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता की चल वैजयंती सेंट जोंस कॉलेज के ही आयान हुसैन व मधुश्री मुखर्जी को प्रदान की गई। गांधी वॉक प्रतियोगिता की चल वैजयंती बीडीएम कॉलेज, कोसीकलां के गौरव गौड़ को और गांधी विचार गोष्ठी प्रतियोगिता की चल वैजयंती बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा शीतल को दी गई। इसके साथ छात्र-छात्राओं ने देर तक फोटोग्राफी कराई, सेल्फी भी ली।
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई उपाधि
उपाधि महिला पुरुष कुल
डीलिट 5 3 8
पीएचडी 18 27 45
एमफिल 64 29 93
परास्नातक 8,282 4,611 12,893
स्नातक 46,674 28,057 74,731
वोकेशनल कोर्स 5,966 5,280 11,246
सेमेस्टर कोर्स 2,097 3,760 5,857
कुल 63,106 41,767 1,04,873
समारोह में दिए गए पदक
पदक महिला पुरुष कुल
स्वर्ण 64 31 95
रजत 10 04 14
कुल योग 74 35 109
यूपी: राज्यपाल ने विवि को दी सलाह, पांच गांव गोद लें और महिलाओं को बनाएं सशक्त, लिज्जत पापड़ की कहानी बताई