{"_id":"585c2ddc4f1c1b3e4de39dbc","slug":"dbrau-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुद भी परीक्षा परिणाम तैयार करेगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुद भी परीक्षा परिणाम तैयार करेगा विश्वविद्यालय
अब खुद भी परीक्षा परिणाम तैयार करेगा विश्वविद्यालय
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय अब खुद भी परीक्षा परिणाम तैयार करेगा। इसके लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस परिणाम का एजेंसी द्वारा तैयार परिणाम से मिलान किया जाएगा। इस सेंटर में विश्वविद्यालय का स्टाफ होगा।
विश्वविद्यालय में सर्वाधिक शिकायतें परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की पहुंचती हैं। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने परीक्षा परिणाम दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। कुलपति की पहली बैठक में कर्मचारियों ने यह प्रस्ताव दिया था कि एजेंसी से इतर विश्वविद्यालय खुद भी परिणाम तैयार कराए ताकि कोई गड़बड़ी होने पर दोनों को मिलाया जा सके। इससे गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षकों को यूनिक आईडी जारी की जाएगी। उनसे संबंधित जानकारी, पैन कार्ड और आधार कार्ड संख्या फीड की जाएगी। पीआरओ डा. गिरिजाशंकर ने बताया कि खासतौर पर प्रयोगात्मक परीक्षा में लगने वाले शिक्षकों के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल होंगे। महाविद्यालयों में शिक्षकों के न पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। वीडियोग्राफी भी कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन