फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura Only Three Covid Patients Found At 7 June

मथुरा: दूसरी लहर में सबसे कम मरीज मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 215, महिलाओं के लिए लगाया टीकाकरण शिविर

Tue, 08 Jun 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

सोमवार को सबसे कम तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। यह इस वर्ष आई दूसरी लहर में सबसे कम केस हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20267 हो गई है।

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura Only Three Covid Patients Found At 7 June
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सोमवार को सबसे कम तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। यह इस वर्ष आई दूसरी लहर में सबसे कम केस हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20267 हो गई है। एक्टिव केस 215 हैं। बताया जाता है कि नौहझील से 32 वर्षीय महिला, फरह में 61 वर्षीय व्यक्ति और भरतपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए लगाया विशेष कैंप
मथुरा और वृंदावन में महिलाओं के लिए लगाए गए टीकाकरण कैंप में चार सौ महिलाओं ने कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाई। जनपद में कुल 6 हजार से अधिक लोगों ने सोमवार को टीका लगवाए। 
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण प्रभारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ महिला जिला अस्पताल के अलावा वृंदावन सौ शैया जिला संयुक्त अस्पताल में महिलाओं के लिए 2-2 सत्र लगाए गए। मथुरा व वृंदावन के 1-1 सत्र में 18 से 44 वर्ष तक और 44 से 59 वर्ष तक की महिलाओं के टीके लगाए गए। दोनों स्थानों पर लगे 4 सत्रों में 400 महिलाओं ने लाभ लिया। इसके साथ जनपद में 70 केंद्रों पर लगाए गए कैंप में 18 से 45 और 45 से ऊपर वाले लगभग छ: हजार लोगों ने कोरोना की पहली और दूसरी वैक्सीन लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:
श्रीबांकेबिहारी मंदिर वृंदावन: भक्तों ने तोड़ी कोविड की बंदिशें, न दो गज की दूरी रही न लगाया मास्क, तस्वीरें

आगरा: एसएन के चिकित्सकों ने बचाई 14 दिन के शिशु की जान, आधा घंटे में किया गाल में ब्लैक फंगस का ऑपरेशन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed