फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dbra university 13 march examination cancelled due to question paper out

विश्वविद्यालय: प्रश्न पत्र आउट होने के कारण 13 मार्च की परीक्षाएं निरस्त, दोबारा होंगी

Mon, 16 Mar 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
dbra university 13 march examination cancelled due to question paper out
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 13 मार्च की वो सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं, जो प्रश्नपत्र ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज टूंडला (फिरोजाबाद) नोडल सेंटर पर उपलब्ध थे। रविवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसमें बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की जूलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र (ओएमआर आधारित), बीए/बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की मैथमेटिक्स प्रथम प्रश्नपत्र (ओएमआर आधारित) की परीक्षाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में की गई जांच में 13 मार्च के अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के सेट भी कम मिले थे। 13 मार्च की सुबह टूंडला क्षेत्र में ही उस दिन होने वाली जूलॉजी और मैथमेटिक्स विषयों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र वायरल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया गया फैसला

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्नपत्रों को आउट मानकर उन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार के मुताबिक 13 मार्च की निरस्त व 14, 15 और 16 मार्च की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। जो प्रश्नपत्र निरस्त हुए हैं, उनकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और परीक्षा व नोडल सेंटरों को दे दी जाएगी।

ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज के परीक्षा केंद्र व नोडल सेंटर को निरस्त कर दिया गया है। यहां की परीक्षाएं जीआईसी टूंडला में होंगी। वहीं, संबंधित कॉलेजों का नोडल सेंटर एमजी गर्ल्स कॉलेज शिकोहाबाद होगा।

ये परीक्षाएं हुईं थीं 13 मार्च को

13 मार्च को विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की जूलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र (ओएमआर आधारित), बीए/बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की मैथमेटिक्स प्रथम प्रश्नपत्र (ओएमआर आधारित), एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की एमकॉम ग्रुप (ए,बी,सी) तृतीय प्रश्नपत्र, बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की कम्युनिकेशन डेलवपमेंट एक्स. द्वितीय प्रश्नपत्र, बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की ईसीसीसीई प्रथम प्रश्नपत्र, बीकॉम प्रथम वर्ष की ग्रुप (बी) तृतीय प्रश्नपत्र और बीकॉम (वोकेशनल) तृतीय वर्ष की ग्रुप (बी) प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed