फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Day journey till Kanpur became easy

Agra News: कानपुर तक का दिन में सफर हुआ आसान

Sun, 26 Nov 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Day journey till Kanpur became easy
कानपुर तक का दिन में सफर हुआ आसान
विज्ञापन

विकास नगर डिपो की दो बसों का संचालन शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी से कानपुर तक का दिन में रोडवेज बस से सफर अब आसान हो गया है। कानपुर के विकासनगर डिपो की दो बसों का कानपुर से मैनपुरी तक के लिए संचालन शुरू हुआ है। पहली बस मैनपुरी से दोपहर 12 बजे और दूसरी बस दोपहर एक बजे कानपुर के लिए जाएगी।

मैनपुरी डिपो की दो बसों का संचालन लखनऊ के लिए हो रहा है। दोनों बसें कानपुर होकर लखनऊ तक जाती हैं। एक बस सुबह छह बजे तथा दूसरी बस रात नौ बजे मैनपुरी से लखनऊ तक जाती है। मैनपुरी से कानपुर तक जाने के लिए दिन में कोई भी बस सुविधा नहीं है। दिन में कानपुर के लिए बस सेवा नहीं होने से लोगों को कानपुर तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब विकासनगर डिपो की दो बसों का मैनपुरी से दिन में कानपुर तक का सफर करने में लाभ मिलेगा। इन बसों के संचालन से यात्रियों को सुविधा होगी। कानपुर तक का सफर अब आसान हो गया है। दिन में दो बसों का संचालन होने से यात्रियों की परेशानी कम हुई है। अभी तक दिन में कानपुर तक जाने के लिए लोगों को बस से बेवर तक जाना पड़ता था। बेवर से ही कानपुर तक के लिए लोगों को बस मिलती थी। अब समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
विज्ञापन




मैनपुरी से कानपुर तक के लिए मैनपुरी डिपो की दो बसों का संचालन हो रहा है। अब विकासनगर डिपो की दो बसें दिन में कानपुर तक जाएंगी। मैनपुरी डिपो की एक और बस को कानपुर तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संंजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed