{"_id":"6931fb1ff424fef39c0ae51c","slug":"dauji-maharajs-supernatural-decoration-on-the-full-moon-day-devotees-queue-up-to-have-darshan-agra-news-c-25-1-agr1030-932525-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्णिमा पर दाऊजी महाराज का अलौकिक शृंगार, दर्शन को लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्णिमा पर दाऊजी महाराज का अलौकिक शृंगार, दर्शन को लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन
121....कटरा जोगीदास ताजगंज स्थित श्री दाऊजी मंदिर पर पूजा करते भक्त। संवाद
आगरा। दाऊजी पूर्णिमा पर बेलनगंज के कचौड़ा बाजार स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर के वार्षिकोत्सव पर बृहस्पतिवार को माता रेवती और दाऊजी महाराज का विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। भजन-कीर्तन की मधुर धुन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में डूबा दिखाई दिया। मंदिर को विभिन्न सुगंधित फूलों से सजाया गया। दाऊजी और माता रेवती का अलौकिक शृंगार किया गया। भक्तों ने माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया। अपने आराध्य के दर्शन के लिए अन्य दाऊजी मंदिरों में भी सुबह से शाम तक भक्तों की कतारें लगी रहीं।
दाऊजी महाराज और रेवती मैया की मंगला आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर में दाऊजी के भैया, किशन कन्हैया, ब्रज की देहरी के राजा महाराज ब्रजराज रेवतीरमण कहायो, भक्त के दुख टरकायो आदि भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार के मध्य गगनभेदी जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान रेवतीरमण की परिक्रमा लगाई। दाऊजी महाराज व माता रेवती के मनोहारी शृंगार के दर्शन कर श्रद्घालु भावविभोर हो गए।
महंत कश्यप मिश्रा ने बताया कि सुबह मंगला आरती के साथ ही दाऊजी महाराज के विवाह की रस्म संपन्न की गई। विभिन्न फूलों से मंदिर को सजाया गया। वृंदावन में तैयार की गई पोशाक और पगड़ी पहनाकर दाऊजी का राजकुमार की भांति शृंगार किया और माता रेवती को दुल्हन की तरह सजाया गया। बताया कि वार्षिकोत्सव पर सुबह मंगला आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती, संध्या आरती और रात 9 बजे शयन आरती की गई।
विज्ञापन
भगवान को माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया गया। उत्सव में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर विनोद मिश्रा, बंशी भाई, जीतू पंडित महंत, श्याम भोजवानी, चौ. अखिल यादव, सागर शर्मा, राजू जैन, संजीव यादव, बबलू भाई, डग्गू, गौरव भदौरिया, सौरव भदौरिया, सौरव शर्मा, पंकज अग्रवाल, शिवम यादव और अंकित यादव मौजूद रहे।