फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters of UP sweating it out at Eklavya Stadium ahead of Puducherry Junior Nationals

Agra News: पुडुचेरी जूनियर नेशनल से पहले एकलव्य स्टेडियम में पसीना बहा रहीं यूपी की बेटियां

Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters of UP sweating it out at Eklavya Stadium ahead of Puducherry Junior Nationals
आगरा। बास्केटबॉल जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की बालिकाएं इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं। 22 से 29 मई तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 मई से शुरू होकर 18 मई तक चलेगा। शिविर में उत्तर प्रदेश की कुल 18 प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन किया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यास कर रही हैं। खास बात यह है कि आगरा से तीन खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा बनी हैं। इनमें गायत्री पब्लिक स्कूल की दीक्षा, सेंट एंथनी स्कूल की दीपिका चौहान और आगरा छात्रावास की प्रज्ञा सिंह शामिल हैं। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों और रणनीतियों के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। टीम को आगरा के श्यामवीर सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं, जो खिलाड़ियों की फिटनेस और कौशल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed