{"_id":"683e7d488f1e4d2eba0bc9ec","slug":"daughters-dreams-had-to-come-true-so-mother-became-a-debtor-selected-in-state-boxing-championship-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बेटियों के सपने साकार करने थे, इसलिए मां बन गई कर्जदार; स्टेट बॉक्सिंंग चैंपियनशिप में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बेटियों के सपने साकार करने थे, इसलिए मां बन गई कर्जदार; स्टेट बॉक्सिंंग चैंपियनशिप में हुआ चयन
Tue, 03 Jun 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:12 AM IST
सार
बेटियों ने बॉक्सर बनने का सपना देखा, तो आर्थिक तंगी आड़े नहीं आने दी। मां ने कर्ज लिया और बेटियों के सपनों को उड़ान दीं। इन बेटियों का स्टेट बॉक्सिंंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है।
विज्ञापन
दीपिका सोलंकी और कनक कुमारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मधुनगर और देवरी रोड की दो बेटियों का चयन जूनियर बालक बालिका स्टेट बॉक्सिंंग चैंपियनशिप में हुआ है। लगातार मेहनत और परिवार के जज्बे से यह उपलब्धि उन्हें मिली है। हालांकि इस मुकाम को पाने के लिए एक मां ने कर्ज लेकर बेटी के सपनों को सहारा दिया है।
विज्ञापन
झांसी में यह प्रतियोगिता 3 जून से 6 जून तक होनी है। इसके लिए दीपिका सोलंकी और कनक कुमारी का चयन हुआ है। देवरी रोड की रहने वाली कनक कुमारी के पिता बबलू सिंह जूता कारखाने में सिलाई का काम करते हैं। मां राजकुमारी गृहिणी हैं। बेटी बॉक्सिंग के कॅरिअर बना रही है। कनक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां ने कर्ज लेकर किट, तैयारी का सामान और बाकी इंतजाम किया है। वह भविष्य में मुक्केबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।
विज्ञापन
इसी तरह मधु नगर स्थित शक्ति नगर काॅलोनी की दीपिका सोलंकी कि मां राधा गृहिणी हैं। पिता गिरेंदर सोलंकी वाटर पंप हाउस में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची को बॉक्सिंग में भविष्य बनाना है। कम संसाधन होते हुए भी वह मेहनत से नहीं चूकी और डटी रही। उसके हौसले को देखकर वह भी उसकी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। दीपिका ने कहा कि आने वाले समय में उसे ओलंपिक खेलना है।
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
स्कूल से किया था चयन
कोच शिशुपाल चाहर ने बताया कि दोनों का स्कूल से चयन किया था। मुक्केबाजी का हुनर था और उसी के आधार पर आज यहां तक पहुंची हैं। उम्मीद है आने वाले समय में कई बड़ी चैंपियनशिप में आगरा का नेतृत्व करें। सरकार को ऐसी प्रतिभाओं की सहायता करनी चाहिए।
कोच शिशुपाल चाहर ने बताया कि दोनों का स्कूल से चयन किया था। मुक्केबाजी का हुनर था और उसी के आधार पर आज यहां तक पहुंची हैं। उम्मीद है आने वाले समय में कई बड़ी चैंपियनशिप में आगरा का नेतृत्व करें। सरकार को ऐसी प्रतिभाओं की सहायता करनी चाहिए।