{"_id":"5f2be8828ebc3e3cd9218d9a","slug":"daughter-wants-to-be-join-police-with-reading-leave-home-came-mainpuri-from-jharkhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पढ़ने नहीं दिया, परिवार छोड़कर झारखंड से मैनपुरी चली आई किशोरी, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पढ़ने नहीं दिया, परिवार छोड़कर झारखंड से मैनपुरी चली आई किशोरी, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
Thu, 06 Aug 2020 04:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:55 PM IST
सार
झारखंड के जिला गुमला से परिजनों से नाराज होकर आ गई थी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से नाराज होकर आई बेटी को बाल कल्याण समिति ने गुरुवार को उसके पिता के साथ भेज दिया। पिता को इस शर्त के साथ सुपुर्दगी दी गई कि वह अपनी बेटी को न सिर्फ पढ़ाएंगे, बल्कि उसकी इच्छा के अनुसार उसे पुलिस की तैयारी भी कराएंगे। पिता के शर्त मानने पर बेटी उनके साथ जाने को राजी हो गई। किशोरी झारखंड के जिला गुमला से परिजनों से नाराज होकर आ गई थी।
थाना बेवर के उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और विपिन तोमर ने एक किशोरी को गुरुवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पुलिस को यह किशेारी बेवर में चार दिन पहले घूमती मिली थी।
ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ करने के बाद किशोरी के पिता को सूचना भेजी। किशोरी के पिता थाना बेवर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया तो पिता ने अपनी सुपुर्दगी में देने की मांग की।

बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह झारखंड के जिला गुमला की रहने वाली है। वह पढ़कर पुलिस की नौकरी करना चाहती है।
परिवार के लोग उसको न तो पढ़ने दे रहे हैं और न ही पुलिस की तैयारी करने दे रहे हैं। इसी वजह से वह नाराज होकर घर से आई थी। बाल कल्याण समिति की सदस्य ने इसी शर्त के साथ किशोरी को पिता की सुपुर्दगी में दिया कि बेटी को पढ़ाने के साथ ही पुलिस की तैयारी भी कराएंगे।