{"_id":"5d305ba88ebc3e6d1214f00e","slug":"daughter-s-boyfriend-killed-her-mother-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लिए बेटी के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग मां की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लिए बेटी के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग मां की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के उत्तमनगर में हुई वृद्धा की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। वृद्धा की बेटी के प्रेमी ने अपने मामा एवं तहेरे भाई के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद वृद्धा के पास रखे करीब दो लाख रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गए थे।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना रामगढ़ के उत्तमनगर निवासी सुखदेवी पत्नी सूबेदार सिंह का शव मकान के अंदर मिला था। बाहर से ताला लगा था। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के खुलासे में जुटी थी।
गुरुवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ लोग नगला बरी चौराहे पर शराब के ठेका के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सिरसागंज के नगला मदारी निवासी अमर बाबू, थाना उत्तर के टापाकलां निवासी अंतराम व विक्रम उर्फ बंटू बताया है।

Trending Videos
पूछताछ में आरोपी अमरबाबू ने बताया कि उसके प्रेम संबंध वृद्धा की बेटी से थे। वो उसे लेकर दिल्ली में रहने लगा था। बेटी से पता चला था कि वृद्धा के पास तीन लाख रुपये हैं। इस पर युवती को दिल्ली में छोड़ अमरबाबू फिरोजाबाद आ गया।
13 जुलाई को अमरबाबू ने अपने मामा अंतराम व तहेरे भाई विक्रम उर्फ बंटू के साथ मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे करीब दो लाख की नकदी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा गए।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख 62 हजार की नकदी और पायजेब बरामद की है। एसएसपी ने वृद्धा की हत्या में उसकी बेटी का हाथ होने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला है।