फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter Issued Challan For Not Wearing Mask By Father In Firozabad

फिरोजाबाद: एक दिन के लिए कोतवाल बनी बेटी ने काटा अपने पिता का चालान

Sat, 21 Nov 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Daughter Issued Challan For Not Wearing Mask By Father In Firozabad
चेकिंग करतीं एक दिन की कोतवाल अंजना लोधी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 12 की छात्रा अंजना लोधी शनिवार को एक दिन के लिए कोतवाली जसराना की कोतवाल बनीं। उन्होंने लोगों की शिकायत सुनने के साथ वाहन चेकिंग की। इस दौरान छात्रा ने बिना मास्क लगाए थाने के सामने से गुजर रहे अपने ही पिता का चालान काटकर नजीर पेश की ।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव घाघऊ निवासी अंजना लोधी ने कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी की कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जौनामई में भिडे़ दो पक्षों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद छात्रा ने कोतवाली के सामने चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन



इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालन काट लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया एक दिन की कोतवाल बनीं छात्रा के साथ कार्य करने का अनुभव  सुखद रहा। घाघऊ निवासी अंजना लोधी के पिता जसवंत सिंह पूर्व फौजी है और वर्तमान में जसरान टाउन बिजलीघर पर एसएसओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान आई सिफारिशें, की फरियाद

वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटने के दौरान लोगों ने राजनेताओं एवं अन्य लोगों से सिफारिशें भी करवाईं। वहीं कई ने एक दिन की कोतवाल से क्षमा मांगते हुए चालान न काटने की गुहार भी लगाई लेकिन अंजना लोधी ने सख्ती दिखाते हुए चालान काटे । उन्होंने कहा कि जिस दिन पुलिस से दबाव खत्म हो जाएगा, समाज से अपराध खत्म हो जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed