{"_id":"61ddbafb023a7642b43d924f","slug":"daughter-in-law-of-state-women-commission-member-purse-stolen-from-showroom-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: राज्य महिला आयोग की सदस्य की पुत्रवधू का पर्स चोरी, कपड़े के शोरूम में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: राज्य महिला आयोग की सदस्य की पुत्रवधू का पर्स चोरी, कपड़े के शोरूम में हुई वारदात
Tue, 11 Jan 2022 10:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:44 PM IST
सार
एमएम गेट थाना क्षेत्र में एक शोरूम में खरादारी करने आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य की पुत्रवधू का पर्स चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की पुत्रवधू गौरी दीक्षित का मंगलवार को थाना एमएम गेट क्षेत्र में एक शोरूम से पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में मोबाइल, 14 हजार रुपये और सोने के टॉप्स रखे थे। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य के बेटे अंकित दीक्षित ने बताया कि वो बड़ौदा में रहते हैं। परिवार में शादी में शामिल होने आगरा आए हैं। यहां अलका पुरी में घर है। मंगलवार को पत्नी गौरी के साथ खरीदारी करने गए थे। एम एम गेट स्थित बाबा गारमेंट में कपड़े देख रहे थे। अचानक पत्नी का पर्स चोरी हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
इस पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये। इनमें एक युवक आता नजर आया। वह एक बार आकर चला जाता है। बाद में दोबारा आता है। इस बार नजर बचाकर पर्स ले जाता है। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन