फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law got her father-in-law threatened by fake employee of DCP office

UP: पहले छोड़ा ससुराल...फिर बहू ने किया ऐसा काम, ससुर के उड़ गए होश; दाैड़े-दाैड़े पहुंचे डीसीपी ऑफिस

Thu, 27 Nov 2025 10:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Nov 2025 10:23 PM IST
सार

डीसीपी कार्यालय का फर्जी कर्मचारी बनकर व्यक्ति ने काॅल किया। ससुर को फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। ससुर डीसीपी कार्यालय पहुंचे तो मामला खुल गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Daughter-in-law got her father-in-law threatened by fake employee of DCP office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बहू ने एक युवक को डीसीपी ऑफिस का फर्जी कर्मचारी बनाकर अपने ही ससुर को धमकी दिलवाई। ससुर सेवानिवृत्ति कर्मचारी हैं। उन्हें डीसीपी कार्यालय पहुंचने पर फर्जी नाम से कॉल किए जाने का पता चला। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शाहगंज के रामनगर निवासी रामनरायन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अनुज कुमार का पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से बहू अलग जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास में रह रही है। बेटा हाथरस के सिकंदराराऊ में रहकर सिंचाई विभाग में नौकरी कर रहा है। बहू कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें और बेटे दोनों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बहू उन्हें व बेटे को नए-नए नंबरों से कॉल कराती है। कॉल करने वाले लोग फोन पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। बहू ने 7 नवंबर की शाम एक व्यक्ति को डीसीपी नगर कार्यालय का फर्जी कर्मचारी नेपाल सिंह बनाकर कॉल कराई। उसने फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घबराकर डीसीपी कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि नेपाल सिंह नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। उस नंबर पर कॉल की तो कॉल रिसीव नहीं हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed