Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-Law Found 16 Years Older Than Mother-in-Law Received Old Age Pension

सास से उम्र में 16 साल बड़ी बहू: आगरा में सामने आया गजब का मामला, ले रही थी वृद्धावस्था पेंशन; ऐसे खुल गई पोल

Sat, 09 May 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 10:36 AM IST
सार

आगरा के बाह क्षेत्र में ग्राम प्रधान की बहू ने आधार कार्ड में उम्र 65 साल दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन ले ली, जबकि वोटर लिस्ट में उसकी उम्र 29 साल दर्ज है। मामला तब खुला जब पता चला कि बहू अपनी सास से ही 16 साल बड़ी दिखाई गई है, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Daughter-in-Law Found 16 Years Older Than Mother-in-Law Received Old Age Pension
सास-बहू - फोटो : Freepik AI

विस्तार

आगरा में वृद्धावस्था पेंशन पाने की चाहत में एक महिला प्रधान की पुत्रवधू उससे भी उम्र में बड़ी बन गई। उसने आधार कार्ड में 65 साल उम्र की जन्मतिथि से वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया। इसके बाद पेंशन का लाभ भी लिया। इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विकास खंड बाह की ग्राम पंचायत तरासों की प्रधान महिला मूला देवी हैं। उनकी पुत्रवधू गौरी देवी हैं जिनकी आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी, 1961 दर्ज है, जबकि वोटर लिस्ट में 29 वर्ष दर्ज है। वहीं गौरी देवी की सास मूला देवी के आधार कार्ड में जन्म का वर्ष 1977 है। इस हिसाब से बहू का जन्म सास से 16 साल पहले का है। गौरी देवी ने गलत उम्र से जनवरी 2022 में वृद्धावस्था की पेंशन के लिए आवेदन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विकास खंड से नवंबर 2022 में सत्यापित कर दिया गया। समाज कल्याण विभाग से उनके खाते में पेंशन की आखिरी किस्त 27 जून, 2025 को जारी की गई। इसका ग्रामीणों को पता चल गया। ग्रामीण तरासों निवासी सतीश कुमार ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई
समाज कल्याण अधिकारी प्रभारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि पहले आयु की गणना आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि से की जाती थी। उसमें गौरी की उम्र आवेदन के समय वृद्धावस्था की पेंशन के लिए पात्र थी। उसकी जांच कराई जा रही है। सत्यापन में गलत तरीके से लाभ लेना पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

हमने कभी नहीं कराया आवेदन
तरासों की ग्राम प्रधान मूला देवी ने बताया कि बहू की आधार कार्ड में उम्र शुरू से यही दर्ज है। उसमें कभी बदलाव नहीं हुआ है। पेंशन मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। हमने वृद्धावस्था पेंशन के लिए कोई आवेदन नहीं कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed